आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब कारोबारी पर कसा शिकंजा

आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब कारोबारी पर कसा शिकंजा

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)

अयोध्या।होली पर्व को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध रूप से शराब कारोबारी पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।गुरुवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्र व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे आबकारी विभाग द्वारा थाना कैंट अंतर्गत जमथरा, रेतिया, निर्मलीकुंड में मुखबिर खास की सूचना पर दबिश देकर कुल 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।दबिश के दौरान आबकारी विभाग के कर्मियों ने कुल 2 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कराया।इस कार्यवाई मे प्रवर्तन कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक सदर अरविंद शुक्ला,आबकारी निरीक्षक मिल्कीपुर विवेक पाठक , राजेंद्र प्रताप सिंह , घनश्याम गौड़, रामराज, प्रेमलता, राजेश कुमार,शमशेर आदि प्रधान/आबकारी सिपाही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *