आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश शाही के नेतृत्व में लगातार चलाए जा रहा है चेकिंग अभियान
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या )
अयोध्या।भारतीय रेलवे की सुरक्षा एवं रेलयात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ, देवांश शुक्ला, सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी बीपी सिंह के दिशा–निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल, अयोध्या कैंट हरीश कुमार शाही, के नेतृव में रेलवे सुरक्षा बल, अयोध्या कैंट द्वारा वर्ष 2025 में व वर्तमान वर्ष में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।उन्होंने अनाधिकृत/अवांछनीय व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार विधिक कार्यवाही किया।बताया कि वर्ष – 2025 में RPF/अयोध्या कैंट द्वारा महिला कोचों व महिला प्रतीक्षालयो में अनाधिकृत रूप से बैठे कुल – 64 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उनका चालान किया तथा वर्ष – 2026 में अब तक कुल -50 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर कार्यवाही अमल में लाई गई है।बताया कि वर्ष – 2025 में RPF/अयोध्या कैंट द्वारा अनाधिकृत रूप से ट्रेनों में घुसकर खाद्य सामग्री अथवा अन्य सामान बेचने वाले कुल – 139 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उनका चालान किया गया है तथा वर्ष – 2026 में अब तक कुल – 14 अवैध वेंडरों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है l वर्ष – 2025 में RPF/अयोध्या कैंट द्वारा अनाधिकृत रूप से रेल परिसर में ऑटो रिक्शा, दो पहिया, चार पहिया वाहन पार्क कर रेल यात्रियों के आवागमन में बाधा पहुंचाने वाले कुल– 245 चालकों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उनका चालान किया गया है तथा वर्ष – 2026 में अब तक कुल – 20 मामले पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है।वर्ष – 2025 में RPF/अयोध्या कैंट द्वारा अनाधिकृत रूप से दिव्यांगजन कोचों में बैठे कुल – 36 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर उनका चालान किया गया है तथा वर्ष – 2026 में अब तक कुल 11 मामले पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।इसी प्रकार वर्ष –2025 में RPF/अयोध्या कैंट द्वारा अनाधिकृत रूप से अलार्म चेन पुलिंग जंजीर खींचकर रेल परिचालन में बाधा पहुंचाने वाले कुल–95 व्यक्तियों के विरूद्ध मामला पंजीकृत कर उनका चालान किया गया है तथा वर्ष – 2026 में अब तक कुल–23 व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।उपरोक्त के अतिरिक्त आरपीएफ/अयोध्या कैंट द्वारा, स्टेशन व गाड़ियों में गंदगी फैलाने वाले, धूम्रपान करने वाले व रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा चोरी आदि करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही कर रेलवे अधिनियम व RP(UP) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही कर साथ ही रेलवे सुरक्षा बल, अयोध्या कैंट के क्षेत्राधिकार में स्थित विभिन्न रेलवे स्टेशनों व सेक्शन में पत्थरबाजी, जहरखुरानी, यात्री सामानों की सुरक्षा, ज्वलनशील पदार्थों के परिवहन इत्यादि के सम्बन्ध में वर्ष भर लगातार जागरूकता अभियान चलाते हुए रेलवे यात्रियों की यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने का कार्य किया गया है जो की लगातार जारी है l होली पर्व को देखते हुए उन्होंने रेल यात्रियों से अपील किया है कि वे सभी अपनी सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए रेल के नियमों का पालन करें और किसी भी असामान्य गतिविधि व्यक्ति वस्तु के नजर आने पर इसकी सूचना तत्काल रेलवे हेल्प लाईन–139 रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस व को दें।

