जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुधारात्मक कार्यवाही, चयनित ब्लैक स्पॉट, हेलमेट सीट बेल्ट एवं सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद के स्कूलों और कॉलेज में समय-समय पर सड़क सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला आयोजित किए जाएं तथा बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना की सूचना किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर एंबुलेंस कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (दुर्घटना के एक घंटे के अंदर) में समुचित ढंग से चिकित्सकीय उपचार मिल सके।
बैठक में समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।
————
जौनपुर 26 फरवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-10
आज दिनांक 26.02.2026 को अपराह्न में श्री जज सिंह ‘अन्ना’ (उम्र लगभग 58 वर्ष) पुत्र तेजबहादुर सिंह, निवासी ग्राम–घाटमपुर, थाना–बरसठी, जनपद जौनपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर, जौनपुर में अपनी विभिन्न बिंदुओं की मांगों के क्रम में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा श्री जज सिंह ‘अन्ना’ को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में आमंत्रित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना गया। तत्पश्चात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जौनपुर, उप संचालक चकबंदी, जौनपुर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जौनपुर एवं अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खंड–39, प्रयागराज तथा नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर को तत्काल उनके साथ संवाद स्थापित कर उनकी विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए समस्याओं के नियमानुसार एवं विधिक निस्तारण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त कार्यवाही एवं समुचित आश्वासन के उपरांत श्री जज सिंह ‘अन्ना’ द्वारा अपना प्रस्तावित अनिश्चित कालीन धरना/अनशन संबंधी कार्यक्रम समाप्त किए जाने की घोषणा की गई।
————

