जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, जीरो पॉवर्टी सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में शादी अनुदान, पीएम सूर्य घर योजना, कन्या विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, ओडीओपी, नमामि गंगे, फैमिली आईडी, पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों के कार्य, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा ICDS पोषण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में प्रगति तेज की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सूचकांकों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कमजोर प्रगति वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने सी और डी रैंकिंग वाले विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।
एक करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापरक और समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
एक्सईएन जल निगम ग्रामीण के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *