गाजियाबाद के सरोवर पोर्टिको होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, मैनेजर समेत हुए तीन गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
गाजियाबाद : गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित हाई-प्रोफाइल सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। डायल-112 पर मिली सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 11 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल मैनेजर राहुल शर्मा सहित अंकित चौहान और सुनील को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, होटल के कमरों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ विदेशी महिलाओं की आवाजाही भी सामने आई है, जिससे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दिल्ली-एनसीआर के कुछ व्यापारियों के नाम भी सामने आए हैं। छापेमारी के दौरान फरार हुए चार संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *