महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ एटीएम का उद्घाटन

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ एटीएम का उद्घाटन

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का उद्घाटन एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।यह एटीएम टर्मिनल भवन के बाहर आगमन साइड में स्थापित किया गया है,जिससे आगमन करने वाले यात्रियों एवं आमजन को भी आसानी से नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, एटीसी इंचार्ज अवधेश कुमार सिंह, सीएनएस इंचार्ज अनिल शुक्ला, टर्मिनल प्रभारी जयंतो नियोगी सहित यूनियन बैंक एवं एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।एयरपोर्ट परिसर में एटीएम की स्थापना से यात्रियों को त्वरित एवं सुलभ बैंकिंग सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी।यह पहल यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *