एतिहासिक क्षण: डिंपल मेहता ने ‘महापौर’ और ध्रुवकिशोर पाटिल ने ‘उपमहापौर’ का पदभार संभाला; भाजपा खेमे में भारी उत्साह मीरा-भायंदर:

एतिहासिक क्षण: डिंपल मेहता ने ‘महापौर’ और ध्रुवकिशोर पाटिल ने ‘उपमहापौर’ का पदभार संभाला; भाजपा खेमे में भारी उत्साह
मीरा-भायंदर:
मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) में आज सत्ता की कमान आधिकारिक रूप से नई टीम के हाथों में सौंप दी गई। भाजपा की कद्दावर नेता डिंपल मेहता ने महापौर और ध्रुवकिशोर पाटिल ने उपमहापौर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
इस गरिमामयी अवसर पर भाजपा के कद्दावर नेता और विधायक नरेंद्र मेहता, जिला अध्यक्ष दिलीप जैन और महानगरपालिका आयुक्त राधाविनोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के दौरान पूरे मुख्यालय में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया।
गणमान्यों ने दी शुभकामनाएं
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विधायक नरेंद्र मेहता और अध्यक्ष दिलीप जैन ने नवनियुक्त महापौर व उपमहापौर का अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी बिपिन गुप्ता और नगरसेविका वर्षा भानुशाली समेत शहर के प्रमुख पार्षदों ने शाल और पुष्पगुच्छ देकर दोनों का भव्य स्वागत किया।
उपस्थित प्रमुख नगरसेवक :
समारोह में गट नेता हसमुख गहलोत,मनोज दुबे, संजय थरथरे, अशोक तिवारी, आकांक्षा विरकर, सुशीला त्रिपाठी, लक्ष्मण जंगम, दीप्ति भट्ट, हेतल परमार, विवेक उपाध्याय, निर्मला सावंत, रवि व्यास, दरोगा पांडे, संतोष गुप्ता, कुसुम गुप्ता और भाजपा के तमाम नगरसेवक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विकास को मिलेगी नई गति
मीडिया से बात करते हुए विधायक नरेंद्र मेहता ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में मीरा-भायंदर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। नवनियुक्त महापौर डिंपल मेहता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को शहर के विकास के लिए एक नई शुरुआत बताया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *