मेडिकल कॉलेज जौनपुर में महाशिवरात्रि पर भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धा-भक्ति से गूँजा परिसर।

मेडिकल कॉलेज जौनपुर में महाशिवरात्रि पर भव्य रुद्राभिषेक, श्रद्धा-भक्ति से गूँजा परिसर।

देश की उपासना संवाददाता प्रवीण अस्थाना

जौनपुर* -महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल के कुशल नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित शिव मंदिर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आदर्श यादव, सहायक आचार्य, एनेस्थीसिया विभाग द्वारा किया गया, जिसमें पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में “हर-हर भोले” और “शिव शंकर” के जयघोष से गूंज उठा।

रुद्राभिषेक के दौरान सभी चिकित्सकगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता करते हुए पूजा में ध्यानमग्न होकर भगवान शिव की आराधना की। प्रधानाचार्य प्रो. आर.बी. कमल भी गहन श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। उनकी भक्ति और एकाग्रता ने उपस्थित सभी लोगों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का विशेष भाव जागृत किया।

कार्यक्रम के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न इस आयोजन की सभी ने सराहना करते हुए इसे सफल और प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रोफेसर आशीष यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रुचिरा सेठी, डॉ0 ले0 कर्नल सीबीएस पटेल, डॉ0 अरविंद पटेल, डॉ0 जितेंद्र कुमार, डॉ राममनी बिन्द, डॉ आशुतोष पांडे, डॉ अक्षय कुमार, डॉ जयंत शर्मा व अन्य चिकित्सक व कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *