होली समारोह का आयोजन

🌸 होली समारोह का आयोजन 🌸

दिनांक 28 फरवरी को चंद्र विकास फाउंडेशन की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, चिप्स, पापड़, गुलाल आदि वितरित किए गए तथा उनके साथ होली खेलकर खुशियाँ साझा की गईं। बच्चों के साथ समय बिताकर अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हुआ।

इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य सोनम, रागिनी जी, सुनीता जी उपस्थित रहीं। साथ ही संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा गीता जी ने भी विशेष रूप से शामिल होकर बच्चों के साथ होली का आनंद लिया।

कार्यक्रम की व्यवस्था में दसमेश सेगी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरे आयोजन में सहयोग एवं समन्वय किया। वे फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य हैं तथा उनका अपना एक Learning Hub भी संचालित है।

चंद्र विकास फाउंडेशन सदैव समाज के जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटने के लिए प्रतिबद्ध है।

धन्यवाद 🙏

रुचि सिंह

संस्थापक, चंद्र विकास फाउंडेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *