होली और रमजान को देखते हुए एसएसपी सहित एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी ने सीओ व एसओ के साथ किया पैदल गस्त 

होली और रमजान को देखते हुए एसएसपी सहित एसपी ग्रामीण व एसपी सिटी ने सीओ व एसओ के साथ किया पैदल गस्त

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या। होली तथा रमजान पर्व को पुलिस प्रशासन सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसके लिए जहां एक तरफ पिछले दिनों जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने उन क्षेत्रों के व्यक्तियों के साथ शांति कमेटी की बैठक किया था। जहां पर इन अधिकारियों ने लोगों से इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अपील किया। इसी कड़ी में रविवार की देर शाम एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने जनपद में होली और रमजान को देखते हुए संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रो का भ्रमण कर कर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने पूराकलंदर थाना के भदरसा पुलिस चौकी क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी बल तथा अन्य टुकड़ियों के साथ मिश्रित आवादी वाले भदरसा बाजार और कस्बे में पैदल गस्त कर दोनों समुदायों के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।इस मौके पर एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि आगामी त्योहारों को भाई चारे के बीच मनाएं।साथ ही कहा कि यदि त्यौहार के बीच कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश किया तो उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।साथ ही बताया कि त्यौहार के दौरान पुलिस भ्रमण शील रहेगी और चीता मोबाइल और पुलिसकर्मी भ्रमण करती रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी व संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात रहेगी।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी कोतवाल पूराकलंदर मनोज कुमार शर्मा चौकी प्रभारी भदरसा कमलेश साहनी उपनिरीक्षक शशांक पाठक राम सागर गुप्ता आलोक श्रीवास्तव अमरेंद्र प्रताप सिंह सूरज कुमार रमेश चन्द्र राम कृष्ण रावत महिला चौकी प्रभारी प्रिया मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। उनके अलावा एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे, महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला, कैंट थाना प्रभारी संदीव सिंह के साथ चौक सहित अन्य प्रमुख चौराहों, गलियों में भ्रमण किया।वही एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर सीओ बीकापुर पीयूष ने प्रभारी निरीक्षक बीकापुर कोतवाली, थाना अध्यक्ष हैदरगंज विवेक राय व थानाध्यक्ष तारुन देवेन्द्र के साथ संवेदनशील संवेदनशील होलिका दहन स्थलों तथा प्रमुख बाजारों व गलियों का निरीक्षण किया।वही सीओ सदर अरविंद सोनकर ने थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह, थाना अध्यक्ष इनायत नगर रतन शर्मा तथा थाना अध्यक्ष गोसाईगंज के साथ संवेदनशील तथा अति संवेदनशील हॉल का स्थलों के अलावा ऐसी जगह हो जहां पर पिछले वर्ष कुछ छुटपुट की घटनाएं हुई थी उन स्थलों का भी निरीक्षण किया। इसी तरह को रुदौली आशीष निगम ने भी अपने अधीनस्थ सभी प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष के साथ भ्रमणशील रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *