नोएडा पुलिस की कोतवाली फेज-2 टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए सर्विलांस की मदद से सौ से ज्यादा गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा पुलिस की कोतवाली फेज-2 टीम ने सर्विलांस की मदद से 111 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। होली से पहले मोबाइल मिलने पर पीड़ितों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मंडियों, बसों, ऑटो और मेट्रो में गुम हुए मोबाइल की शिकायतों को एकत्र कर ट्रैकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जिन लोगों के पास ये फोन उपयोग में मिले, उनसे संपर्क कर मोबाइल वापस लिए गए।
अधिकांश मोबाइल राह चलते मिले थे, जिन्हें बाद में कम दाम में बेच दिया गया था। कुछ फोन यात्रा या भीड़ में गिर गए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से खासकर ईएमआई पर फोन खरीदने वालों को बड़ी राहत मिली।
इससे पहले भी फेज-2 पुलिस जुलाई में 100 और उससे पहले 57 मोबाइल बरामद कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *