72 करोड की लागत से बनेगी हाईटेक अयोध्या कचहरी

72 करोड की लागत से बनेगी हाईटेक अयोध्या कचहरी
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार श्रीवास्तव
अयोध्या।उत्तर प्रदेश सरकार को अयोध्या के अनुरूप हाईटेक कचहरी बनाने का डीपीआर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के नेतृत्व में भेजने के अंतिम चरण में है यह जानकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्रा के साथ कचहरी भ्रमण में जिलाधिकारी ने दी है।लगभग 3000 अधिवक्ताओं के बैठने के सात मंजिला भवन पब्लिक चैंबर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।जिसमें अधिवक्ताओं के बैठने के चेंबर हाईटेक मीटिंग हॉल हाईटेक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल स्टांप वेंडर के लिए ग्राउंड फ्लोर पर दुकान हाईटेक कैंटीन के साथ अत्यधिक सुविधायुक्त पश्चिम तरफ ए और पूरब तरफ बी ब्लॉक सात मंजिल की शानदार कचेहरी बनाने का खाका कुछ दिन पूर्व न्यायालय के मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरफ से बने हुए मार्ग का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के हाईटेक कचहरी बनाने के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या ने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाईटेक कचेहरी बनाने की परिकल्पना को साकार करने को मूर्त रूप देने का काम किया है निर्माण में लगभग 72 करोड रुपए का व्यय आने का अनुमान है
अयोध्या की हाईटेक कचहरी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी अयोध्या के प्रयास की अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जनार्दन दुबे बब्बन प्रसाद चौबे बाबू अरविंद कुमार सिंह बाबू रंजीत बहादुर सिंह अधिवक्ता संघ के एल्डर कमेटी के सदस्य त्रिलोकी नाथ द्विवेदी ओंकार नाथ तिवारी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विजय शंकर पांडे सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *