सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भगवत कथा रविवार से शुभारंभ

सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भगवत कथा रविवार से शुभारंभ

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भगवत कथा रविवार को शुभारंभ हुआ।प्रथम दिन 9 बजे सुबह भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने कलश यात्रा मे भाग लिया। इस दौरान डीजे की धार्मिक गीतों की धुन पर महिला पुरुष जमकर झूमते रहे।कथा के सातवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।जानकारी देते हुए थाना क्षेत्र हैदरगंज पाठखौली ग्राम पंचायत निवासी राष्ट्रीय नाई महासभा अयोध्या के जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके घर पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें यजमान के रूप में पिता देवता प्रसाद सेन ,श्रीमती केस कुमारी और कथा व्यास श्याम जी महाराज अयोध्या कथा प्रवचन करेंगे।कथा के शुभारंभ में स्थापना स्थल से निकली कलश यात्रा का नेतृत्व अधिवक्ता सतीश चंद्र देवरस, भाजपा मंडल प्रभारी के के मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र मिश्रा, सुनील भारती, सतीश कसौधन ,शिवकुमार पाठक ,अधिवक्ता प्रेम बहादुर शर्मा, सरवन कुमार प्रधान संजीत सिंह ,अजय शर्मा ,अनिल सिंह, संतोष शर्मा ,आदित्य पाठक ने किया। कलश यात्रा ब्रह्मा बाबा , धोबिना चौराहा ,हनुमानगढ़ हैदरगंज भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पटखौली गांव पहुंची ।इस दौरान व्यवस्थापक के रूप में बसंत चंद धनेश चंद्र शेखर अभी रत्नेश अस्मित महेश शर्मा सुखलाल शर्मा आदि रहे । कई घंटो कई किलोमीटर तक चली कलश यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर युवा महिला पुरुष जमकर धार्मिक गीतों पर डांस करते रहे। और जोर-जोर से जयकारा लगाते रहे। शांति व्यवस्था के साथ यात्रा कथा प्रारंभ स्थल पर पहुंची जहां कथा व्यास अपनी कथा प्रवचन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *