राज्य महिला आयोग सदस्य ऋतु शाही ने जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्या

राज्य महिला आयोग सदस्य ऋतु शाही ने जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्या

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।सोमवार को उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य ऋतु शाही द्वारा सर्किट हाउस सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई हुईं महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान सदस्य के सामने कुल 25 शिकायतें आईं।जिनमें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, भूमि विवाद, भरण-पोषण तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए।उन्होंने सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना राज्य महिला आयोग की प्राथमिकता है और महिलाओं पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।बैठक के बाद उन्होंने दर्शन नगर में वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार पांडे,सीओ योगेंद्र,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, वन स्टाफ सेंटर से सुधा वर्मा,स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर संदीप कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *