रंगारंग कार्यक्रमों के बीच होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अग्रवाल महिला सभा द्वारा आयोजित होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम कैंट स्थित मैसानिक लाज के प्रांगण में धुमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया जिसको रामाया सिंघल ने प्रस्तुत किया।इस मौके पर माही अग्रवाल, शुभी, ममता, सौम्या, शिवांगी, के द्वारा सुन्दर रील की प्रस्तुति दीं गयीं साथ साथ लीना और दीप्ति ने भी एक रील प्रस्तुत की। होली मिलन समारोह में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण धराना पांडे का फाल्गुन की लोकगीत था। धराना पाण्डेय ने महिला दिवस पर अपनी एक कहानी हमें सिखाती हैं कि अगर आपमें प्रतिभा और मेहनत हैं, तो आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।उनकी मेहनत और सम्पर्ण उन्हें एक आदर्श शिक्षक और प्रेरणा का स्त्रोत बनाते हैं।सारिका अग्रवाल ने गेम खिला कर बच्चे बड़े सबका खूब मनोरंजन कराया।कार्यक्रम का संचालन मोनिका गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में फूलों की होली के साथ संगीत का समां बंध गया।कोमल और अर्पिता ने नृत्य किया।होली मिलन समारोह में उषा अग्रवाल, स्नेहालता अग्रवाल,बीना, उमा,विजय लक्ष्मी, छाया, संगीता ,ममता आदि उपस्थिति रहीं।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षा प्रीति बंसल एवं सचिव सीमा अग्रवाल फुलों की होली के साथ सबका धन्यवाद ज्ञापित किया ।

