छत से गिरकर 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम,परिवार में मचा कोहराम

छत से गिरकर 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम,परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर,10 मार्च । यूपी के जौनपुर स्थित मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कृपाशंकर नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां छत से गिरने से 2 वर्षीय मासूम अयांश जायसवाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
कृपाशंकर नगर निवासी सोनू जायसवाल का पुत्र अयांश मंगलवार दोपहर अपनी दादी के पीछे-पीछे छत पर चला गया था। दादी छत पर कपड़े डालने में व्यस्त थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते अयांश पास की बाउंड्री पर चढ़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बगल की छत पर जा गिरा।

गिरने से उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आ गईं। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *