ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के बकाये बिल पर सख्त रुख दिखाते हुए, बकाया राशि जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च तय की

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में पानी के बकाया बिल को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ता 31 मार्च तक पुराने रेट पर जल शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 1 अप्रैल से बकाया राशि पर नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुसार ब्याज लगाया जाएगा और लगातार भुगतान न करने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जा सकते हैं।
प्राधिकरण के अनुसार शहर में करीब 51 हजार पानी के कनेक्शन हैं, जिनमें से लगभग 29 हजार कनेक्शनों पर करीब 270 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें सबसे ज्यादा बकाया 92 बिल्डर सोसाइटियों पर करीब 150 करोड़ रुपये दर्ज है।
एसीईओ सुमित यादव ने सभी आवंटियों और निवासियों से अपील की है कि वे समय रहते बकाया बिल जमा कर दें, ताकि ब्याज और कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *