लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न
जिलाध्यक्ष संजीव साहू सहित पूरी टीम को प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी शपथ
हमारे संगठन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है: श्रवण जायसवाल
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ जिसका उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने दीप प्रवज्ज्लन करके किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव साहू की अगुवाई में सभी नवचयनित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में रहा है और इस दिशा में हमारा एक—एक पदाधिकारी सदैव कार्य करता रहेगा। विशिष्ट अतिथि डा. आलोक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल, जिलाध्यक्ष संजीव साहू सहित पूरी टीम को बधाई देते हुये ऐसे कार्य की सराहना किया।
इसी क्रम में नवचयनित जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि मैं पूर्व में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनायी है। ठीक उसी प्रकार हार और जीत का बगैर परवाह किये सदैव संघर्ष करता रहूंगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री अनवारूल हक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर मोदनवाल ने समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों और व्यापारियों का आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर प्रमुख उद्योगपति एवं अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, जायसवाल समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, साहू समाज के अध्यक्ष अनिल साहू एवं चौकियां के महंत विवेकानन्द पण्डा का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अब्दुल रहमान ने सभी अतिथियों का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
उक्त कार्यक्रम में नाच—गाना, गीत—संगीत, काव्य पाठ के माध्यम से व्यापारियों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर गले लगाकर शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, गगन जायसवाल, शेखर साहू, सुनील चौरसिया, डा. आशुतोष जायसवाल, शकील अहमद, अवधेश श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता, शकील मुमताज, अचल साहू, गणेश साहू, राम गोविन्द साहू, राजन बैंकर, टोनी जायसवाल, पप्पू सोनकर, सुबोध बरनवाल, रियाजुद्दीन अल्वी, अमित निगम, रूपेश गुप्ता, शिराज अहमद, संजय यादव सहित तमाम व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *