बरौली प्रथम प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने नवोदय मे चयनित होकर बढ़ाया सम्मान
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।प्राथमिक विद्यालय बरौली प्रथम विकास खण्ड सोहावल से इस बार भी 2 छात्रों कनिष्का एवं उत्कर्ष का चयन नवोदय विद्यालय में चयनित होकर अपने जिले का नाम रोशन किया है।इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह ने बताया कि गत कई वर्षों से लगातार बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो रहा है।उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 17 बच्चों का चयन हो चुका है।प्रधानाध्यापिका पूजा सिंह ने इसका श्रेय बच्चों की मेहनत और विद्यालय के शिक्षक आनंद तिवारी, कविता रानी, प्रीति सिंह , सावित्री देवी के कुशल मार्गदर्शन एवं ग्राम प्रधान शांति देवी व राजकिशोर के सहयोग को दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिलामंत्री चक्रवर्ती सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता ज्ञानस्वरूप सिंह समेत अन्य शिक्षकों शैलेंद्र वर्मा, समीर सिंह, जमाल अहमद,धर्मवीर चौहान आवेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी ने बच्चों को बधाई दी।

