22 मार्च तक समस्या समाधान न होने पर 23 मार्च को होगी किसान महापंचायत

22 मार्च तक समस्या समाधान न होने पर 23 मार्च को होगी किसान महापंचायत

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सोहावल तहसील प्रशासन द्वारा 22 मार्च तक समस्या समाधान न करने पर 23 मार्च को सोहावल तहसील परिसर में किसान महापंचायत की जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई सोहावल द्वारा 11 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 16 मार्च 2026 से तहसील सोहावल के प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है तहसील प्रशासन समस्या समाधान करने के बजाय समस्या उलझाने में लगा है और भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी कर रहा है भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने जिला प्रशासन को पत्र देकर चेतावनी दिया है कि 22 मार्च तक समस्या समाधान न होने पर 23 मार्च को सोहावल तहसील परिसर में किसान महापंचायत की जाएगी जिला अध्यक्ष ने कहा है कि भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ हो रही बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्ग 6(2) की जमीन पर 35 वर्ष पुराने कब्जे पर पक्का मकान बनाने को रोकना तहसील और पुलिस प्रशासन का कोई अधिकार नहीं है अवैध वसूली के लिए पुराने कब्जे पर निर्माण रोका जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि धारा 24 हद बरारी, धारा 116 बंटवारा के आदेशों का कंप्लायंस कराना और नाली चकमार्ग सहित सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटवाना तहसील प्रशासन का दायित्व है तहसील प्रशासन अपने दायित्वों को निभाने में पूरी तरह से विफल है जिसके लिए 23 मार्च को महापंचायत की जाएगी और तहसील प्रशासन को दायित्वबोध कराया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, जिला सचिव पंकज सिंह, बाबूराम तिवारी, राम अवध किसान, रामवचन भारती, जगदीश यादव, सरोज वर्मा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *