प्रधानाचार्य रूही पाल पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रधानाचार्य परिषद ने जताया आक्रोश

प्रधानाचार्य रूही पाल पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रधानाचार्य परिषद ने जताया आक्रोश

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।मेथाडिस्ट गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्या रूही पाल के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं उल्टा उन्हीं के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर प्रधानाचार्य परिषद जनपद एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने कड़ा आक्रोश जताया है। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मेथाडिस्ट गर्ल्स कॉलेज जाकर प्रधानाचार्य रुही पाल से मिलकर उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का वादा किया।प्रधानाचार्य रूहीपाल ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि विद्यालय के नाम बेस कीमती जमीन दर्ज है जिसको हथियाने के चक्कर में लोग लगे रहते हैं। और जब उन्होंने इसको रोकने का प्रयास किया तो लोगों को बुरा लगा और उनके खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र करके उस दिन चर्च में घटना को अंजाम दिया गया जिसका वीडियो भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। किंतु अभी तक किसी भी हमलावर के खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उल्टा उन्हीं के खिलाफ फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आस्वसत किया कि उनके खिलाफ कोई भी कार्यवाही संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि फर्जी एफ आई आर वापस न ली गई तो संगठन संघर्ष करने को बाध्य होगा। और शीघ्र उनके प्रकरण को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी से भी अवगत कराएगा जिससे प्रकरण पर न्याय मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री देवव्रत सिंह,प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवकुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अखिलेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य सरोज द्विवेदी, प्रधानाचार्य उदय भान तिवारी ,प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य डॉक्टर रामकृष्ण पांडेय, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *