कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी,आरोपी गिरफ्तार

कार का शीशा तोड़कर पर्स चोरी,आरोपी गिरफ्तार

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।अंतिम संस्कार में अयोध्या कोतवाली के सरयू किनारे श्मसान घाट आये एक शख्स के कार का शीशा तोड़ पर्स चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने स्थानीय लोगों की मदद से उसको पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया है।शिकायत पत्र में पीड़ित का कहना है कि वह अपने गांव के चाचा के अंतिम संस्कार में आया था। शमशान घाट के पास अपनी कार खडी की थी।दाह संस्कार के बाद घर वापस जाने के लिए कार के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति उनक कार का शीशा तोड़ पर्स,डीएल व घड़ी चोरी करता दिखा। हल्ला गोहार कर अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम-पता देवी प्रसाद पाण्डेय उर्फ अंकित निवासी दयालपुर थाना नबाबगंज जिला गोण्डा बताया। उसके पास से पर्स समेत 200 रुपये, डीएल व घड़ी तथा एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शिकायत पर चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है।बरामद बाइक को सीज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *