*भारत की माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत अयोध्या पुलिस लाइन में एक विस्तृत ब्रीफिंग बैठक हुई संपन्न*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार। भारत की माननीय राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत अयोध्या पुलिस लाइन में एक विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उच्च स्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही,
जिनमें प्रवीण कुमार (अपर पुलिस महानिदेशक), अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, राजेश कुमार (मंडलायुक्त), सोमेन बर्मा (डीआईजी), निखिल टीकाराम फुंडे (जिलाधिकारी) एवं डॉ गौरव ग्रोवर (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान माननीय राष्ट्रपति जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई।
अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग (रूट चार्ट), ड्यूटी प्लान, सुरक्षा प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, रूट पर यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रूट चार्ट का सूक्ष्म परीक्षण कर संभावित बाधाओं को चिन्हित कर उनका निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

