तिलकधारी महिला महाविद्यालय के उमानाथ सिंह सभागार में 

तिलकधारी महिला महाविद्यालय के उमानाथ सिंह सभागार में

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना सिंह द्वारा किया गया

देश की उपासना ब्यूरो

जौनपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय शिविर का उद्घाटन आज तिलकधारी महिला महाविद्यालय के उमानाथ सिंह सभागार में हुआ जिसका उद्घाटन इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० वंदना सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि ग्राम शिवापर के प्रधान संतोष यादव व मातापुर के सभासद अंकित्य सिंह बिट्टू थे। महाविद्यालय की प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में स्वयं सेविकाओं को बताया की NSS का उद्देश्य क्या है तथा NSS का प्रतीक चिन्ह जो निरंतर गति को दर्शाता है समाज में परिवर्तन लाने और उसे उन्नत बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ाने के प्रयास का घोतक है। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ० प्रमिला पांडे ने अपने वक्तव्य में स्वयं सेविकाओं को NSS का ध्येय “मै नही आपका” संदर्भ समझाया ।इस समारोह में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं और कर्मचारी गण उपस्थित रहे व स्वयं सेविकाओं का उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ०नीलम सिंह ने किया व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ०चित्रलेखा सिंह ने किया। तत्पश्चात सप्त दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्र में पूर्व पुलिस अधीक्षक श्री राम मोहन सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना पूरे भारत वर्ष के लिए एक राष्ट्रीय भावना का भाव पैदा करती है बालिकाओं में प्रश्न पूछने की इच्छा शक्ति पैदा हो तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आदतें सुधारने की प्रेरणा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *