उन्नति प्रथम स्थान तो कनौसा के दो छात्रों ने द्वितीय व पांचवा स्थान प्राप्त कर कनौसा का बढ़ाया मान

उन्नति प्रथम स्थान तो कनौसा के दो छात्रों ने द्वितीय व पांचवा स्थान प्राप्त कर कनौसा का बढ़ाया मान

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल 5 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में अयोध्या जिले के लगभग 20 विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रदर्शनी में 35 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने विज्ञान मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और हुनर का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अयोध्या की उन्नति शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कनौसा कान्वेंट की दो मेधावी छात्रों ने द्वितीय तथा पांचवें स्थान पर काबिज होकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। कनौसा कॉन्वेंट स्कूल अयोध्या की सांची सिंह को द्वितीय व कनौसा कॉन्वेंट के ही अभिषेक मौर्य पांचवें स्थान पर आकर कनौसा कान्वेंट का मान बढ़ाया।जबकि फैजाबाद पब्लिक स्कूल की अंजनी सिंह को तृतीय व भवदीय पब्लिक स्कूल की प्रगति श्रीवास्तव को चौथा स्थान प्राप्त हुआ।सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।इसके अलावा अंकुर शुक्ला, समर्थ गुप्ता, प्रियंका, अभिषेक त्रिपाठी, प्रथम श्रीवास्तव, अंशिका पाठक, शुभम आर्य पाठक, शांभवी तिवारी, अभिषेक तिवारी, अनामिका सिंह, समीक्षा साहू, शिखर तिवारी, आस्था सिंह, पंकज यादव और वी. दीक्षित यादव सहित कई प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार ही देश के विकास के के की आधारशिला है।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश आर्य, अजय कुमार तिवारी, पंकज साहू और राजकीय पॉलिटेक्निक इंद्रजीत पटेल शामिल रहे।विशिष्ट अतिथि रूप में वित्त एवं लेखा अधिकारी अनुपम कुमार, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य एलपी सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय,कनौसा कॉन्वेंट की शिक्षिकाओ मे आमिना,आकांक्षा सहित कई स्कूल व कॉलेजों की शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *