विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ प्राणी उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ:हर साल २० मार्च को आयोजित होने वाले विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ प्राणी उद्यान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री वन पर्यावरण और जंतु उद्यान और जलवायु परिवर्तन विभाग के डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।इस अवसर पर लखनऊ प्राणी उद्यान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के कक्षा ७ के आह्नान शुक्ला ने गौरैया दिवस पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया । उनकी इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती रीना पाठक और चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

