डॉक्टर नदारद,मरीज बेहाल जिला अस्पताल अयोध्या का है यह हाल

डॉक्टर नदारद,मरीज बेहाल जिला अस्पताल अयोध्या का है यह हाल

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

​अयोध्या।डॉक्टर नदारद,मरीज लाइन में बेहाल अयोध्या जिला अस्पताल का है यह हाल।धर्मनगरी अयोध्या के जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है।जहाँ एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे कर रही है,वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल अयोध्या में डॉक्टर अपनी ड्यूटी से गायब हैं। मरीज लाइन में अस्पताल के ओपीडी और वार्डों में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दूर-दराज से आए बीमार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे घंटों से डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केबि डॉ नज़राद डन खाली पड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि कमरों में पंखे तो पूरी रफ्तार से चल रहे हैं, लेकिन कुर्सी पर बैठने वाला जिम्मेदार डॉक्टर वहां मौजूद नहीं है। देखा जाए तो यह अस्पताल राम भरोसे चल रहा है।मरीज दर्द से कराह रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।पूरी व्यवस्था ‘राम भरोसे’ चल रही है। इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित चिकित्सा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।जिला अस्पताल के उच्च अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं।बार-बार शिकायत के बावजूद लापरवाह डॉक्टरों पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा है।भीषण गर्मी और बीमारी के बीच लाइनों में लगे मरीजों का सब्र अब जवाब दे रहा है। क्या जनता की सेहत से खिलवाड़ करना ही अब जिला अस्पताल की पहचान बन गया है? सबसे बड़ा सवाल यह बन चुका है क्या अयोध्या का स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?आखिर इन लापरवाह अधिकारियों और गायब डॉक्टरों पर शासन की गाज कब गिरेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *