कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सर्टिफिकेट से हुए सम्मानित
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक स्थानीय होटल में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में अच्छी सेवा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत मिशन की तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश के के प्रतिष्ठित डॉक्टरो ने प्रतिभाग लिया।वही अयोध्या जनपद की बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिष्ठित हॉस्पिटल कौशल चाइल्ड केयर के डायरेक्टर डॉक्टर डॉ के एन कौशल को चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए आयुष भारत मिशन के द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम मे रितु माहेश्वरी, सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश के द्वारा एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, देवीपाटन तीनों मण्डल के तमाम डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अयोध्या जिले के कई डॉक्टरों ने भी प्रतिभाग किया।इसमें अयोध्या जिले से कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन पोर्टल पर किया गया कार्य सबसे अच्छा व उत्कृष्ट रहा। इसकी सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश की श्रीमती रितु माहेश्वरी (सचिव व चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) द्वारा कौशल चाइल्ड केयर एंड मेडिकल सेंटर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वही कौशल चाइल्ड केयर मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ के एन कौशल ने कहा कि अच्छी स्वास्थ्य सेवा ही समाज की सेवा है। और हमारा लक्ष्य है कि समाज को अच्छी स्वास्थ्य सेवा दी जाए और आगे भी हम लोग ऐसे ही अपनी सेवा जनता को देते रहेंगे। वही डॉक्टर के एन कौशल व डॉक्टर के ए सिद्दीकी ने आयुष्मान भारत मिशन के द्वारा सम्मानित किए जाने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

