महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जिंगल बेल के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर दिनांक 24, 25 एवं 26 मार्च 2026 को जिंगल बेल स्कूल, अयोध्या के कक्षा 2 से 5 तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल विभिन्न परिवहन साधनों की जानकारी को व्यवहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से कराया गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हवाई अड्डे के विभिन्न क्षेत्रों का अवलोकन किया तथा हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त किया।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा सीआईएसएफ के अधिकारियों द्वारा बच्चों को सरल एवं सहज भाषा में हवाई अड्डे के संचालन, विमान के आगमन-प्रस्थान, यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं तथा हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई, ताकि छोटे बच्चे भी इसे आसानी से समझ सकें।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हवाई अड्डे की गतिविधियों को नजदीक से देखा और कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल शब्दों में उत्तर दिया गया। बच्चों ने इस अनुभव को अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन, एएआई एवं सीआईसीएफ के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों का स्वागत किया। इस शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को विमानन क्षेत्र तथा आधुनिक परिवहन प्रणाली के बारे में व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई, जो उनके अध्ययन और सामान्य ज्ञान के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

