जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता मे रसोइया हुई सम्मानित

जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता मे रसोइया हुई सम्मानित

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।निर्माण (पी०एम० पोषण) के तहत जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में समस्त विकासखण्डों के 30 रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।प्रतियोगिता में मेन्यू के रूप में तहरी का चयन किया गया था,जिसमे समस्त रसोइयों को स्वच्छता, सुरक्षा, पोष्टिक तत्व, भोजन का स्वाद, पकाने का तरीका, सभ्य व्यवहार, एप्रेन व हेड कवर आदि मानकों के आधार पर निर्णायक समिति के सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कालेज, प्रवक्ता गृह विज्ञान राजकीय बालिका इण्टर कालेज, हेड शेफ होटल शाने अवध द्वारा उपरोक्त मानकों के आधार पर चयन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान कम्पोजिट विद्यालय लालबाग, नगर क्षेत्र की रसोइया सोनी, द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय मलखानपुर विकासखण्डू मया की रसोइया रीता पाण्डेय तथा तृतीय स्थान कम्पोजिट विद्यालय मुमताजनगर, विकासखण्ड मसौधा की रसोइया रीमा को प्राप्त हुआ। प्रथम पुरस्कार विजेता को रू0 3500.00 की धनराशि व प्रमाण-पत्र, द्वितीय रसोइया को रू0 2500.00 व प्रमाण-पत्र, तृतीय रसोइया को रू0 1500.00 व प्रमाण-पत्र दिया गया।अन्स प्रतिभागी रसोइयों को रू0 300.00 सान्तवना पुरस्कार व रू0 300.00 यात्रा भत्ता दिया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *