विधिवत प्रसार एवं अभिमुखीकरण संबंधी कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या में आयोजित परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के विधिवत प्रसार एवं अभिमुखीकरण संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार, डायट प्रवक्ता ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।इस कार्यक्रम मे परख यानी बच्चों के समग्र विकास के लिए बच्चों के ज्ञान का प्रदर्शन , आकलन, समीक्षा और विश्लेषण परफॉर्मेंस रिव्यू एसेसमेंट एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट करना बताया गया।इस कार्यशाला में सभी परख की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले 120 विद्यालयों के शिक्षकों जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के एवं माध्यमिक के विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय एवं सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।इस परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की कार्यशाला का उद्देश्य सभी शिक्षकों को परख डैशबोर्ड का उपयोग करते हुए डाटा को समझने में सक्षम बनाने का रहा।सभी शिक्षक दक्षताओं एवं सीखने के परिणाम का विश्लेषण कर अधिगम अंतराल के पहचान की क्षमता का विकास कर सके इस हेतु ही इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अंतर्गत कक्षा 3 कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों का दक्षता आधारित आकलन किया जाता है।एनसीईआरटी भारत सरकार की एक यूनिट के रूप में परख इकाई काम करती है।इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 पर विस्तार से चर्चा की ।इस प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में डायट प्रवक्ता श्री ज्ञानेन्द्र सिंह, डायट प्रवक्ता प्रतिमा चतुर्वेदी, डायट प्रवक्ता राम चंद्र यादव जनपद के एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, एसआरजी मनीष रस्तोगी, एसआरजी अमित कुमार मिश्रा और रिसोर्स पर्सन डॉ योगेंद्र नाथ पांडेय , डॉ विवेक कुमार सिंह, सुजीत सिंह और ऋचा उपाध्याय ने सभी माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ साथ जनपद के सभी विकास खण्ड के ए आर पी को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया।

