24 से 26 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का भव्य समापन कल देर सायं माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा ऐतिहासिक शाही किला परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में साड बनारसी, सभाजीत द्विवेदी (प्रखर), कमलेश राजहंस, प्रियांश, गजेन्द्र, अखिलेश द्विवेदी, भुवन मोहिनी, शिवांगी शर्मा, शरीफ भारती, योगेन्द्र, देशराज सिंह, लोकेश, श्लेष गौतम, बिहारी लाल अम्बर, डॉ. आदित्य जैन, अंकित सिंह परमार सहित अन्य कवियों ने हास्य-व्यंग्य एवं गीतों के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया।
माननीय राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों, प्रतिभागियों एवं जनपद वासियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

