थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। कब्जे से तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

*क्रेक डाउन*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-29.03.2026*

*थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। कब्जे से तमंचा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद -*

 

कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूँ के नेतृत्व में थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति-व्यवस्था ड्यूटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान पाली बाजार क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि शिवम राजभर उर्फ गोलू पुत्र राजेश राजभर, निवासी मंझनपुर, अपने साथी के साथ केडवारी की ओर अवैध असलहे के साथ जा रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा केडवारी मोड़ पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया, किन्तु वे भागने लगे और अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पीछा करने पर एक बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक अभियुक्त घायल होकर मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम शिवम राजभर उर्फ गोलू (उम्र करीब 21 वर्ष) बताया, जिसे उपचार हेतु सीएचसी मड़ियाहूँ भेजा गया है।अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP62DJ3466 बरामद हुई है। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है तथा अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1.शिवम राजभर उर्फ मोनू पुत्र राजेश राजभर निवासी मंझनपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर।

*आपराधिक इतिहास शिवम राजभर -*

1.मु0अ0सं0 98/26 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।

2.मु0अ0सं0 378/25 धारा 109(1)/351(2)/324(4)/126(2)/3(5) बीएनएस थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर

3.मु0अ0सं0 80/25 धारा 115(2)/191(2)/351(2) बीएनएस थाना महराजगंज जौनपुर ।

*पजीकृत अभियोग-*

1.मु0अ0सं0 98/26 धारा 109(1) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर ।

*बरामदगी का विवरण-*

1.एक देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस।

2.एक स्पेलेण्डर मोटर साइकिल नं0 UP62DJ3466

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, थाना मडियाहूँ जौनपुर।

2.व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना मडियाहूँ जौनपुर।

3.हे0का0 रिजवान अहमद, हे0का0 अनुज प्रताप सिंह, का0 विष्णुशरण तिवारी, का0 जागेश्वर सिंह, का0 सुशील सिंह, थाना मडियाहूँ जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *