संदीप सिंह पटेल ने पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल जाना बाजार का किया नाम रोशन

संदीप सिंह पटेल ने पीसीएस परीक्षा में चयनित होकर मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल जाना बाजार का किया नाम रोशन

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल्स जाना बाजार का नाम दिनों दिन जिले में बढ़ता जा रहा है।इस स्कूल मे उत्तम शैक्षणिक वातावरण व अनुशासन के चलते हर वर्ष यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर निकलने वाले बच्चे देश-विदेश में ऊंचे पदों पर बैठकर अपना और इस जिले के साथ-साथ अपने समाज व अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।बताते चले कि पिछले वर्षों जहां यहाँ से शिक्षा ग्रहण कर निकलने वाले कई छात्र व छात्राओं ने ग्रामीण परिवेशो से निकल कर आईएएस,आईपीएस,आईएस,आईआरएस,
इसरो,नासा, चिकित्सक, इंजीनियर, अध्यापक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर चयनित होकर मॉडर्न ग्रुप ऑफिस मॉडर्न ग्रुप स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।वही वर्ष 2024 पीसीएस की परीक्षा में इसी स्कूल के पूर्व छात्र संदीप सिंह पटेल पुत्र राम चरित्र, ग्राम मयंदीपुर, जाना बाजार ने उत्तीर्ण कर अपने माता पिता स्कूल व समाज का नाम रोशन किया है। उनके सफलता पर मॉडर्न ग्रुप आफ स्कूल जाना बाजार के प्रबंधक रमेश चंद्र श्रीवास्तव ऊपर बंधक आशीष रंजन श्रीवास्तव प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों ने उनकी इस सफलता पर बधाई हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। वही उनके सफलता से संदीप सिंह पटेल के माता-पिता के अलावा आसपास के लोगों वह क्षेत्र वीडियो में हर्ष का माहौल दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *