जेवरात से भरा बैग आरपीएफ कर्मी ने रेल यात्री को वापस कर किया सराहनीय कार्य
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अयोध्या कैंट हरीश शाही व उनकी टीम की तत्परता से लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान से भरा बैग गाडी संख्या 22129 से बरामद कर रेलयात्री को वापस किया।इस सबंध मे प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कैंट हरीश शाही ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से सूचना प्राप्त हुई कि गाडी सं०-22129 के कोच नं०-बी -1 बर्थ नं०-29 व 30 पर एक यात्री का एक काले रंग का पिट्टू बैग छूट गया है।उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उप निरीक्षक अनुज कुमार व अन्य कर्मियों के साथ उक्त ट्रेन के आने से पहले प्लेटफार्म पर मौजूद थे।ट्रेन के आते ही उन्होंने तत्काल ट्रेन चेक करने के निर्देश कर्मियों को दिये। जिसके चलते अयोध्या कैंट स्टाफ द्वारा उक्त गाडी से बैग को बरामद कर लिया गया। बताया कि सूचना पर बैग के स्वामी नीरज ओम प्रकाश तिवारी पुत्र ओमप्रकाश रामप्यारे तिवारी निवासी-रूम नं०-508 यादव नगर ऐरोली थाना-रावले जिला-ठाणे महाराष्ट्र निवासी अयोध्या कैंट आरपीएफ थाने पर अपना बैग लेने के लिए पहुंचे।बैग को चेक करने पर बताया कि उसमे एप्पल कम्पनी का लैपटॉप व लाखों रूपये की कीमत के जेवरात जो मिले ठीक है।पूछताछ मे रेल यात्री ने बताया गया कि वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में प्रतापगढ़ उक्त सामान लेकर जा रहा था बैग खोने से वह अत्यंत परेशान हो गया था।उक्त यात्री द्वारा अपना बैग समस्त कीमती सामानों के साथ सुरक्षित पाकर आरपीएफ टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा किया।

