अयोध्या आई महिला श्रद्धालु का खोया सामान वापस कर महिला सिपाही ने किया सराहनीय कार्य

अयोध्या आई महिला श्रद्धालु का खोया सामान वापस कर महिला सिपाही ने किया सराहनीय कार्य

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।लखनऊ से रुचि सिंह नामक महिला श्रदालु हनुमानगढी़ मंदिर के दर्शन करने अपने परिवार के साथ आई थी।दर्शन के दौरान भीड में उनके कान का झुमका मंदिर के अंदर गिर गया जो महिला कांस्टेबल सुष्मिता जनपद कौशांबी से ड्यूटी हनुमानगढ़ी मंदिर में कर रही है। उसको मिला।जब रुचि सिंह को ज्ञात हुआ मेरे कान का झुमका गिर गया है जिसको पूर्व में ही महिला कांस्टेबल द्वारा जो की इंचार्ज हनुमानगढ़ी को बताया कि मेरे हाथ एक कान का झुमका आया है तत्पश्चात उपरोक्त महिला को सुपुर्द किया गया।महिला श्रदालु ने इस ईमानदारी पर महिला आरक्षी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *