श्रद्धालुओं को 17 मिनट में दिखेगी पवन पुत्र हनुमान की संपूर्ण गाथा

श्रद्धालुओं को 17 मिनट में दिखेगी पवन पुत्र हनुमान की संपूर्ण गाथा

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।रामनगरी में श्रद्धालुओं को पवन पुत्र हनुमान की संपूर्ण गाथा 17 मिनट में दिखेगी।इसको लेकर अयोध्या में अत्याधुनिक 7 डी गैलरी बनकर तैयार हो गई है।जो महज 17 मिनट में भक्तों को पवन पुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा को दिखाएगा।इस आधुनिक गैलरी में करीब 30 श्रद्धालु बैठकर इस दिव्य अनुभव का आनंद लेगे।जल्द ही इस अत्याधुनिक गैलरी का शुभारंभ होगा।शुभारंभ के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए गैलरी खोल दी जायेगी।यह गैलरी आस्था और आधुनिक तकनीक का यह अनूठा संगम न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा,बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक पर्यटन को भी एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा।फ्रांस से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने 5 दिन रहकर गैलरी का सफलता पूर्वक तकनीकी परीक्षण किया है।ट्रस्ट की मंजूरी के बाद यह गैलरी आम श्रद्धालुओं के लिए खोली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *