स्कूल चलो अभियान का शुभारंभः बीएसए ने घर-घर जाकर कराया नामांकन
जनपद में “स्कूल चलो अभियान” के तहत प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर, विकासखंड बक्सा में नामांकन अभियान उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल स्वयं गांव पहुंचे और घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान कुल 25 बच्चों का नामांकन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अध्यापकों ने नव नामांकित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही बच्चों को किताबें, कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, विंध्यवासिनी उपाध्याय, समस्त अध्यापक, गांव के सम्मानित नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संकल्प लिया।
अभियान के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
———
जौनपुर 01 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष में जनपद को कुल 2700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जनपद के युवाओं के उत्साह, विश्वास और मेहनत ने इस लक्ष्य को बहुत पीछे छोड़ दिया। योजना अंतर्गत जनपद में कुल 9786 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8406 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए। जिसमें से 4026 आवेदन ऋण प्रदान करने हेतु स्वीकृत हुए है तथा अन्य 4092 आवेदन के सापेक्ष युवाओं को ऋण भी प्रदान किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर ऋण स्वीकृति हेतु कार्यवाही की जा रही है। युवाओं के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक मजबूत और सार्थक कदम है।
उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से इस वित्तीय वर्ष में जनपद ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए एक प्रेरणा है। अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
जिलाधिकारी ने अपील किया है कि जिन युवाओं ने इस योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त किया है, वे अपने रोजगार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनें। वे अपने अनुभव साझा करें, दूसरों का मार्गदर्शन करें और अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करें, जिससे जनपद विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू सके।
उन्होंने यह भी बताया कि इस सफलता के पीछे जनपद के उपायुक्त उद्योग, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, एलडीएम अभय श्रीवास्तव एवं प्रबंधक गौरव सहित जनपद के सभी बैंक प्रतिनिधीगण और अन्य अधिकारीगण और जनपदवासियों की निष्ठा, मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी
7 attachment
• Scanned by Gmail

