रुदौली पुलिस ने हाईवे पर वाहनों का शीशा तोड़कर चोरी करनें वाले तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या रुदौली पुलिस ने हाइवे पर वाहनों का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रुदौली संजय मौर्य ने बताया कि एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के दिशा निर्देश पर इस समय अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत थाना क्षेत्र रूदौली में पिछले दिनों यादव होटल लोहिया पुल पर खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर 40 हजार रूपये, एक मंगल सूत्र, एक पीली धातु की चेन, दो पीली धातु की ईयर रिंग, तीन पीली धातु अंगूठी, एक पीली धातु अंगूठी ,दो पीली धातु नाक की रिंग, एक जोड़ी सफेद धातु की बिछिया व जरूरी कागजात चोरी की घटना हुई थी।जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 487/25 धारा 303(2) बी.एन.एस.पंजीकृत हुआ।आपरेश त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव कोतवाली रूदौली व सर्विलांस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से घटना का सफल खुलाशा हुआ। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभिमन्यु पुत्र सूरज निवासी मकान नं0 896 शीतला माता मंदिर सी-1 कालोनी मदनगिरी थाना अम्बेडकरनगर , नई दिल्ली,विजय पुत्र श्रीनिवास निवासी मकान नं0 896 शीतला माता मंदिर सी-1 कालोनी मदनगिरी थाना अम्बेडकरनगर , नई दिल्ली व मल्लिगा पत्नी श्रीनिवास निवासी मकान नं0 896 शीतला माता मंदिर सी-1कालोनी मदनगिरी थाना अम्बेडकरनगर , नई दिल्ली के रूप में हुई। इन आरोपियों के पास से आभूषण सहित अन्य सामान बरामद हुए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्यों द्वारा गाङी का नम्बर प्लेट बदलकर लखनऊ, बाराबंकी , अयोध्या , बस्ती , खलीलाबाद , गोरखपुर मेन रोड़ पर स्थित भीड़-भाड़ वाली दुकान पर चाय नाश्ता के बहाने रूकते है तथा खड़ी गाडी से दरवाजा खोलकर / खिड़की का शीशा लोहे के यन्त्र से तोड़ कर अन्दर रखे बैग/पर्स को निकाल लेना तथा मोबीआयल दूसरो के गाङियो के इंजन के पास थोडा गिरा देते है और उसको बताने लगते है कि आपके गाड़ी के इंजन से तेल चू रहा है आदमी जब गाड़ी से उतर कर तेल देखने लगता है उसी बीच मौका पाकर गाङी में रखे पर्स/बैग को निकाल लेना तथा कभी कभार सून सान जगहो पर स्थित घरो में चोरी करना इनका मुख्या पेशा है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने में संजय मौर्य (प्रभारी निरीक्षक थाना को0रुदौली जनपद अयोध्या,युवराज सिंह (चौकी प्रभारी भेलसर ),उ0नि0 अभिषेक सिंह (चौकी प्रभारी शुजागंज),म0उ0नि0 स्तुति गुप्ता साहित्य अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

