आपदा में फास्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाने हेतु सिविल डिफेंस के वार्डेनों को प्रमाण-पत्र वितरण
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ,:आपदा में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को आज छतर मंजिल स्थित नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केन्द्र पर लखनऊ के विभिन्न प्रखंडों के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। नागरिक सुरक्षा के राज्यस्तरीय केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बीकेटी में सम्पन्न हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण “प्लानिंग फॉर इंडस्ट्रियल डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस कोर्स” का प्रमाण पत्र वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा द्वारा प्रदान किए गए।
प्रमाण-पत्र वितरण के उपरांत मनोज वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आपदा में सिविल डिफेंस की भूमिका बहुत अहम होती है, खासकर बाह्य सहायता आने से पूर्व। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाते हैं। इसलिए हर स्वयंसेवक को समय समय पर प्रशिक्षण अवश्य लेते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिविजनल वार्डेन अरविन्द कुमार मिश्रा, दिनेश मोहन माथुर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, डा. पंकज कुमार, जगदीश यादव, स्टॉफ ऑफिसर कमलेश सिंह, आईसीओ सईद अख्तर, पोस्ट वार्डेन मनोज तिवारी, अमर कुमार, अनंत सिंह तोमर, संदीप कुमार, ज्योति खरे, मुन्नी देवी मिश्रा, दीप नारायण त्रिपाठी, शिवम् कुमार कश्यप, सैय्यद तुफैल अब्बास, सरोज शर्मा, सौरभ अग्रवाल, अमिताभ राय, पंकज पन्त, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहें।
(रामगोपाल सिंह)
डिप्टी डिविजनल वार्डेन

