क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना नवागत प्रभारी निरीक्षक राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव की प्रथम प्राथमिकता

क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना नवागत प्रभारी निरीक्षक राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव की प्रथम प्राथमिकता

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।थाना राम जन्मभूमि के नवागत प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया।पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीवास्तव ने थाने में मौजूद समस्त स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके उपरांत उन्होंने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
नवागत प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *