बेड बॉक्स में मिली विवाहित महिला की लाश, तीन लोग गिरफ्तार

बेड बॉक्स में मिली विवाहित महिला की लाश, तीन लोग गिरफ्तार
दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
उत्तरी पश्चिमी दिल्ली: मंगोलपुरी में एक पीजी रूम के बेड के बॉक्स में एक विवाहित महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 35 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमरे की तलाशी के दौरान, एक महिला का शव बेड के बॉक्स से बरामद किया गया। शव पर गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान थे और माथे पर चोट का निशान था। घटनास्थल पर अपराध जांच दल और एफएसएल की टीम को बुलाया गया और आगे की जांच के लिए साक्ष्य जब्त किए गए। मृतका की पहचान मंगोलपुरी निवासी के रूप में हुई।
जांच में पता चला है कि उसके आरोपी दीपक के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल को विवाहित महिला पीजी में आई थी और शाम करीब 4:30 बजे उसकी मुलाकात आरोपी दीपक से हुई, जो स्वयं भी शादीशुदा है। दोनों करीब एक घंटे तक एक कमरे में रहे। आरोपी के चले जाने के बाद पीजी मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।
जांच के आधार पर, 8 अप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *