शहीद आजम भगत सिंह की प्रतिमा मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने को लेकर नगर निगम के मेयर व अधिकारियों से की मांग

शहीद आजम भगत सिंह की प्रतिमा मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने को लेकर नगर निगम के मेयर व अधिकारियों से की मांग

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।गुरुवार को नगर निगम प्रांगण में शहीद भगत सिंह पार्क को नव निर्मित पार्क में भगतसिंह की प्रतिमा के स्थल निर्धारण करने के संबंध में विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने निरीक्षण किया।निरीक्षण करने वाले कर्ताओ ने शहीद आजम भगतसिंह की प्रतिमा के लिए प्रमुख प्रवेश मार्ग के सामने लगाए जाने का निर्धारण किया।यह सुनिश्चित करने का आश्वासन मांगा के वैचारिक मतभेदों वाली किसी भी प्रतिमा को भगत सिंह के साथ न लगाया जाय जिससे उपस्थित मेयर,नगर निगम के अधिकारी और कार्यदाई संस्था अधिकारियों ने सहमत जताई।उक्त अधिकारियों ने मौजूदा प्रतिमा को सुरक्षित और सम्मान के साथ रखने का आश्वासन दिया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम प्रांगण में शहीद भगतसिंह पार्क में स्थिति शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को वहां से नगर निगम द्वारा हटाने के शंकाओं पर शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयर सत्यभान सिंह जनवादी, शहीद शोध संस्थान के प्रबंधक निदेशक सूर्यकांत पांडेय,मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉम अशोक यादव,माले के जिला प्रभारी अतीक अहमद,ट्रस्ट के रामजी तिवारी,महावीर पाल पहुंचकर भगतसिंह पार्क और प्रतिमा का निरीक्षण किया साथ में मेयर गिरीशचंद्र तिवारी,अपर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ किया।उसके नगर निगम मेयर और अधिकारियों के साथ वार्ता किया गया।वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि पार्क की खोदाई करके संस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहे है जिससे भगतसिंह की प्रतिमा वहां से स्थानांतरित कर रहे है।इसलिए हम लोगों ने अपने पुरोधा की प्रतिमा पार्क के ठीक सामने फ्रंट पर लगाया जाय।इस बात पर नगर निगम प्रशासन मेयर सहित सभी लोगों ने सहमति जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *