जौनपुर में भीषण आग गुमटियां जलकर राख, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट की आशंका

जौनपुर में भीषण आग गुमटियां जलकर राख, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट की आशंका

जौनपुर,10 अप्रैल। यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे के पास सिटी टावर से पहले सड़क किनारे बनी गुमटियों में शुक्रवार की भोर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई गुमटियां इसकी चपेट में आ गईं। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिडेग को दिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी अपनी टीम और दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिसे काबू में करने में टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शी कृपावंश जायसवाल ने बताया कि वह सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे, तभी अचानक आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत लोगों को फोन कर सूचना दी और फायर स्टेशन को भी जानकारी दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग से कई दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित दयाराम प्रजापति ने बताया कि उनकी नाश्ते की दुकान में आग लगने से करीब 60 से 65 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, बबलू प्रजापति की गुमटी पूरी तरह से जल गई, जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।इस संबंध
फायर अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।घंटों को कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया है।कोई जनहानि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *