*अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना व अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है-एडीएम*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने सूचित किया है कि अर्हता तिथि 01जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम-2026 के दृष्टिगत अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामवलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामवली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बन्धी का नाम देख सकता है।
उन्होने कहा है कि उक्त के अतिरिक्त जन-सामान्य द्वारा अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी, हरदोई वेबसाइट https:@@hardoi-nic-in@deo&portal एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० लखनऊ की वेबसाइट https:@@ceouttarpradesh-nic-in@ पर भी किया जा सकता है।

