जहर खुरान गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश बाप बेटे सहित तीन गिरफ्तार 

जहर खुरान गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश बाप बेटे सहित तीन गिरफ्तार

 

नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाला झोलाछाप डाक्टर फरार ,पुलिस कर रही तलाश

 

जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने जहरखुरानी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए 3 अभियुक्तों को चिरैया मोड़, बिलार मऊ रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा साथ में एक तमंचा , एक जिन्दा कारतूस ,नशीला पाउडर , दो चार पहिया वाहन बरामद किया है.

एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शाहगंज व खेतासराय की सयुंक्त टीम ने जहरखुरानी करने वाले को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी यक्ष एप के माध्यम से की गयी है। अभियुक्ति हनुमान निषाद आजमगढ़ जिले के शम्भुपुर ब्लूअह्वा का निवासी है उसके उपर कुल 38 मुकदमे है। उसका लड़का अंकित निषाद जिसके उपर 33 मुकदमे है। आरोपी आकाश यादव जिनके ऊपर 10 मुकदमे है। जब यात्री शाहगंज से कही जा रहे हो या शाहगंज से आ रहे हो यात्री चाहे ट्रेन या बस कही पर भी जाते थे या आते थे ये उन यात्रियों को भरोसा दिखाते हुए उनसे दोस्ती करते थे ,ये लोग इतनी अच्छी दोस्ती कर लेते थे कि उनका खाना पहले अपना खुद खाते थे ,जब यात्रियों को भरोसा आ जाता था, उनको अनार के जूस ,चाय काफी आफर करके उसमे नशीला पदार्थ जैसे डायजापाम मिला देते थे। इसको पीने के बाद व्यक्ति 15 से 20 मिनट में बेहोश हो जाता था। और यात्रियों के पास जो माल होता था उसको लेकर चले जाते थे। पहले ये लोग अनुमान लगाते थे कि ये व्यक्ति कहा से आ रहा है।और ये लोग जो गहने लुटे थे उसको जलालपुर में बेचा गया था। इनके पास से अल्टो कार ,स्वीफ्ट डिजायर कार ,तमंचा और नशीला पदार्थ बरामद किया गया। यक्ष एप के माध्यम से पहले पुलिस ने अंकित निषाद को सर्च किया तो अंकित निषाद का फोटो आया उसके बाद गिरोह के लेकर खोजबीन किया ,तब अंकित के पिता हनुमान निषाद का नाम है जिसके उपर 38 मुकदमे है। जब जहरखुरानी हुए लोगों से दोनों की फोटो दिखाई गयी तो लोग इन्ही का पहचान किये। ये अलग अलग जनपदों आजमगढ़ ,सुल्तानपुर ,भदोही जैसे जिले में घटना को अंजाम दिए है।ये लोग गैंग्स्टर एक्ट में निरुद्ध है और वांछित चल रहे थे.इनके साथ काम कर रहा और इनको नशीला पदार्थ सप्लाई करने वाले जो एक झोलाछाप डाक्टर विपिन प्रजापति उसकी तलाश जारी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *