गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक 

गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओ व बालिकाओं को किया जागरूक

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर व मिशन शक्ति फेज – 5 के नोडल अधिकारी तथा एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर सीओ सदर अरविंद सोनकर की देखरेख में थानाध्यक्ष गोशाईगंज अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व मे शनिवार को “मिशन शक्ति फेज 5.0 के (द्वितीय चरण) तहत महिला उप निरीक्षक दीक्षा राव,उपनिरीक्षक सोनम ने महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया।इस मौके पर उन्होंने गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जाकर शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया और महिला अपराध संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।महिलाओं तथा बेटियों को जागरुक करते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने कहा केंद्र व राज्य सरकार उनके विकास को लेकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सशक्तिकरण सुकन्या समृद्धि योजना सहित एक से बढ़कर एक कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकार कई योजनाएं चल रही हैं।इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद बालिकाओं को पंपलेट व बैनर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अगर आपको किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना का अंदेशा हो तो बिना झिझक अपने नजदीकी पुलिस कर्मियों, महिला थाना तथा अपने परिजनों को फोन पर बताये।इस मौके पर उन्होंने विधवा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जिसमे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या समृद्धि योजना और हेल्पलाइन नंबर के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *