थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा जिला बदर, हिस्ट्रीशीटरअपराधी को किया गया गिरफ्तार

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा जिला बदर, हिस्ट्रीशीटरअपराधी को किया गया गिरफ्तार

देश की उपासना ब्यूरो

जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में मा0 न्यायालय श्रीमान् अपर जिला मजिस्ट्रेट भू एवं राजस्व जौनपुर महोदय के न्यायालय में वाद संख्या-3704/2025 के द्वारा हिस्ट्रीशीटर अपराधी शैलेश उर्फ सल्लू पुत्र स्व0 संतलाल निवासी नोनहटटा कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को दिनांक 16.03.2026 से 06 माह हेतु जिला बदर घोषित किया गया था, आदेश का तामिला भी कराया जा चुका था फिर भी अभियुक्त आदेश की अवहेलना करते हुए जनपद की सीमा के अन्दर रह रहा था । अभियुक्त उपरोक्त थाना हाजा का दुराचारी मज़रिया HS है। दिनांक 11.04.2026 को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शैलेश उर्फ सल्लू उपरोक्त को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0स0 119/2026 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियन्त्रण अधि0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

1.शैलेश उर्फ सल्लू पुत्र स्व0 संतलाल निवासी नोनहटटा कस्बा शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

*आपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0स0 293/2020 धारा 109/147 /341/353/504 भादवि0 थाना शाहगंज जौनपुर

2.मु0अ0स0 164/2024 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना शाहगंज जौनपुर

3.मु0अ0सं0 303/2024 धारा 118(1),352,351(2) बीएनएस थाना शाहगंज जौनपुर

4.मु0अ0सं0 203/1996 धारा 3(1),यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर

5 मु0अ0सं0 168/1996 धारा 452,323,506,भादवि थाना शाहगंज जौनपुर

6.मु0अ0सं0 181/1993 धारा 307,324,भादवि थाना शाहगंज जौनपुर

7.मु0अ0सं0 244/1996 धारा 386 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर

8.मु0अ0सं0 119/2026 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधि0 1970 थाना शाहगंज जौनपुर

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्र0 नि0 तेज बहादुर सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

2.उ0नि0 ओमप्रकाश पांडेय मय पुलिस टीम थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *