जौनपुर:थाना मछलीशहर व थाना पवारा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा :पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली:अभियुक्तगण के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर मय पुलिस टीम व थानाध्यक्ष पवारा मय हमराह द्वारा कुँवरपुर के पास नाका बन्दी के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस के रोकने पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने कि नियत से फायर किया गया। जिस पर आत्मरक्षार्थ प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर द्वारा जबाबी फायर में एक अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार दोबरे पुत्र हरनाम सिंह उर्फ सुमित नारायण ग्राम मिराय वाहरपुरा थाना भरथरा जनपद इटावा के दाहिने पैर में गोली लगने तथा दूसरे अभियुक्त गुड्डू उर्फ इकरार पुत्र रहीम बक्श निवासी डिवियापुर शास्त्री नगर थाना डिबियापुर जिला औरैया(मोटर साइकिल वाहन से दब जाने पर चोट आयी है) मौके से ही पकड़ लिया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से 04 लाख 20 हजार नकद, 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनाँक-07.04.2026 को सुर्यमणि मिश्रा पुत्र शोभनाथ मिश्रा निवासी तियरा थाना बदलापुर जौनपुर द्वारा एसबीआई बैंक से पैसा निकालने के उपरांत घर जाते समय मुस्तफाबाद युनियन बैंक के पास के पास रुककर चाय पीने लगे तभी दो अज्ञात व्यक्ति डिग्गी से पाँच लाख रुपये लेकर भाग गये। जिसके उपरांत प्राप्त तहरीर पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण व आपराधिक इतिहास–*
*1.सत्येन्द्र कुमार दोबरे पुत्र हरनाम सिंह उरेफ सुमित नारायण ग्राम मिराय वाहरपुरा थाना भरथरा जनपद इटावा। (घायल)*
1. मु0अ0स0374/020 धारा 102,41,398,401,420 भादवि थाना जसवंत नगर जनपद इटावा
2. मु0अ0स0 378/020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना जसवंत नगर जनपद इटावा
3. मु0अ0स0 299/022 धारा 120बी,392 भादवि थाना नकुठ जनपद सहारनपुर
4. मु0अ0स0 43/023 धारा 379,411 भादवि थाना नकुठ जनपद सहारनपुर
5. मु0अ0स0 48/023 धारा 379 भादवि थाना नकुठ जनपद सहारनपुर
6. मु0अ0स0 49/023 धारा 307 भादवि व 3/25,4/25 आयुध अधिनियम थाना नकुठ जनपद सहारनपुर
7. मु0अ0स0 160/023 धारा 3(2) उ0प्र0 गै0एक्ट थाना नकुठ जनपद सहारनपुर
8. मु0अ0स0 323/017 धारा 379 भादवि थाना दिबीयापुर जनपद औरेया
9. मु0अ0सं0-103/2026 धारा-303(2) बीएनएस थाना मछलीशहर, जौनपुर
*2.गुड्डू उर्फ इकरार पुत्र रहीम बक्श निवासी डिवियापुर शास्त्री नगर थाना डिबियापुर जिला औरैया*
1. मु0अ0स0 16/2019 धारा 401 भादवि थाना रैडर जनपद जालौन
2. मु0अ0स0 17/019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना रैडर जनपद जालौन
3. मु0अ0स017/021 धारा 379,411 भादवि थाना सदर बाजार जनपद झासी
4. मु0अ0स0 56/021 धारा 60 अबकारी अधिनियम थाना मुगलपुर जिला मुरादाबाद
5. मु0अ0स0 244/017 धारा 147,148,149,307,506 भादवि थाना दिबीयापुर जनपद औरैया
6. मु0अ0स0633/024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दिबीयापुर जनपद औरैया
7. मु0अ0सं0-103/2026 धारा-303(2) बीएनएस थाना मछलीशहर, जौनपुर
*बरामदगी का विवरण-*
1. 04 लाख 20 हजार नकद,
2. 01 तमंचा 0.315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व
3. एक मोटरसाइकिल बरामद
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. निरी0 विनीत राय थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 अनिल कुमार थानाध्यक्ष पवारा मय हमराह पुलिस टीम जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 ओमप्रकाश थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
4. उ0नि0 शिवकुमार सिंह थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
5. उ0नि0 शमीम खान थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
6. का0 अमरजीत यादव, का0 अंकित दूबे, का0 नीरज कुमार, का0 योगेश थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।

