नगर के नामित दस नामित पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ

नगर के नामित दस नामित पार्षदों को महापौर ने दिलाई शपथ

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।नगर निगम के नामित दस पार्षदों को सर्किट हाउस में समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई।इसी के साथ पार्षदों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।सोमवार को आयोजित समारोह में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता एवं शहर के संभ्रांतजन एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही उम्मीद जताई कि नगर निगम को बेहतर ढंग से संचालन में नामित पार्षद अब निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएंगे। विकास की डगर पर अयोध्या को और तेजी से आगे ले जाने में योगदान देंगे।
नामित पार्षदों में सुशील मिश्र बबलू, संजय निषाद, लक्ष्मण वर्मा, संजय कोरी, सुशील कुमार सिंह, रंजना सागर, आशुतोष पांडेय, ज्ञान केसरवानी, सुनीता गुप्ता एवं अर्चना द्विवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम का संचालन सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, निवृतमान उपसभापति राजेश गौड़, प्रकाश गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे कुन्नू मनोज जायसवाल रंजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *